उधम सिंह नगर: भाजपा सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा कर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया! हिमांशु गाबा कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर।प्रदेश भर में निकाली जा रही कांग्रेस की पद यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजपुर में पद यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में निकाली गयी पद यात्रा में एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल, लवलेश सिंह ने भी शिरकत की। पद यात्रा से पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष और कोर्डिनेटरों ने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा कर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। चार साल मे ंतीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सरकार चलाने में नाकाम है। किसान, युवा बेरोजार, कर्मचारी सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठी है। पेट्रोल व डीजल तथा खाद्य पदार्थाे की बढ़ती कीमतों से आज भाजपा शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा शासन में जिस तरह से देश में घरेलू रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, उससे सभी लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। कांग्रेस नेत्री सुनीता बाजवा टम्टा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धेखा किया है। कृषि कानूनों को लागू करके सरकार ने देश के अन्नदाताओं के ऊपर अत्याचार तो किया ही साथ ही आम जनता के हकों पर भी कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय भाजपा सरकार को भारी पड़ेगा। कांग्रेस आगामी चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। एआईसीसी के कोआर्डिनेटर लवलेश सिंह और मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा ने तीन तीन सीएम देकर यह दिखा दिया है कि उसके पास अनुभवी नेताओं का अकाल है। इसीलिए जनता आज कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश की जनता को भाजपा की करनी और कथनी के अंतर को दिखाने के लिए प्रदेश भर में पदयात्राएं निकाली जा रही है। पद यात्रा में बाजपुर नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कामगार बोर्ड सीपी शर्मा, प्रदेश सचिव नंदलाल एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन, वरूण कपूर, नगर महामंत्री राम किशोर, नगर उपाध्यक्ष तनवीर गुड्डू, सौरभ नेगी, पूरन सिंह, विशेष शर्मा, रेशम यादव, भूपेन्द्र कौर बेदी, समीर पाठक, यमुना सिंह बिष्ट, शेर सिंह, विरेन्द्र सिंह, प्रिंश शहरी, अहमद नबी, ललित पाण्डे, अमन कुमार, राम किशोर, बंता सिंह, बाबू सिंह, बलदेव सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad