लाल कुआं: पुलिस की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां लोग कर रहे हैं नैनीताल पुलिस की जमकर सराहना!!

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां लोग कर रहे हैं नैनीताल पुलिस की जमकर सराहना

हल्द्वानी विशेष संवाददाता
पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के चलते कुमाऊँ-मंडल की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी मे दो लोगों की लाइफ का संकट उत्पन्न हो गया बीच टापू में फंसे हुए 2 लोगों को नैनीताल पुलिस ने अपनी लाइफ को संकट में डाल कर के उन दोनों की लाइफ के संकटमोचक बने देर रात तक चले सुरक्षित रेस्क्यू अभियान की बाद इन दोनों लोगों को सुरक्षित रेस्ट कर लिया गया जिससे घंटो लोगों की सांसें अटकी र

बीते शुक्रवार को 112 सेवा के माध्यम से कोतवाली लालकुआं को सूचना प्राप्त हुई थी की गौला नदी में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया है और दो व्यक्ति उस बहाव में फंस गए हैं इस सूचना पर कोतवाली लालकुआं पुलिस मय आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल गबदा इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता पहुंची वहां पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ थी तथा गौला नदी का बहाव अत्यधिक तेज था दो व्यक्ति हेमंत भट्ट पुत्र दुर्गादत्त भट्ट निवासी हल्दुचौड दीपक भट्ट पुत्र गोपाल दत्त भट्ट निवासी हल्दुचौड नदी के पार टीले पर खाली जगह में फंसे हुए थे दोनों तरफ से नदी का बहाव अत्यधिक तेज था मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी जगदीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं प्रमोद शाह के दिशा निर्देशन में दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल बचाने हेतु प्लान तैयार किया गया फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची गोला गेट पर आकर फायरमैन जितेंद्र कुमार तथा स्थानीय युवक दीपक राणा पुत्र श्री मानसिंह राणा निवासी गौला गेट लालकुआं को पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू हेतु नदी में उतारा गया दोनों के द्वारा नदी पार कर जंगल से होते हुए उन्हें गबदा में आकर नदी को पार कर उक्त दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया पुलिस टीम की इस कार्यवाही की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई तथा ताली बजाकर रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया


रेस्क्यू टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर,आरक्षी सुरेश प्रसाद, तरुण मेहता , सुखजिंदर सिंह
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह
आरक्षी गंगा सिंह ,आरक्षी अभिसूचना इकाई खुशाल सिंह बिष्ट,
लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ व समस्त टीम फायरमैन जितेंद्र कुमार व
आरक्षी तरुण मेहता स्थानीय युवक दीपक राणा व स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad