लालकुआं (हल्द्वानी) l मै शर्मसार करने वाली घटना: स्कूल टीचर द्वारा छात्र से कुकर्म के प्रयास! पुलिस ने किया गिरफ्तार@

खबर शेयर करें -

लाल कुआं (हल्द्वानी।) नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है।
यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्कूल टीचर द्वारा छात्र से कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छात्र का मेडिकल करा रही है।


विवरण के मुताबिक पटेल नगर घोड़ानाला बिन्दुखत्ता निवासी 16 वर्षीय किशोर बेरीपड़ाव के एक प्रतिष्टित स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि वहां पर पीटीआई टीचर प्रियांशु भट्ट पढ़ाई के बहाने छात्र से व्हाट्सएप में चैटिंग करने लगा। धीरे-धीरे वह किशोर से अश्लील बातें करने लगा। पिछले दिनों उसने पढ़ाई के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वहां से बमुश्किल भागे छात्र ने घर जाकर मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छात्र को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। स्कूल टीचर द्वारा की गई इस हरकत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।नागरिक भी आश्चर्यचकित हैं कि नागरिक भी आश्चर्यचकित हैं की एक टीचर इस तरह की हरकत करेगा कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad