हल्द्वानी: ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!!भगत ने बजूनिया हल्दू में बढ़ाया भाजपा का कुनबा@

खबर शेयर करें -

भगत ने बजूनिया हल्दू में बढ़ाया भाजपा का कुनबा

ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

हल्द्वानी lबीते महीने कालाढुंगी विधानसभा में अनेकों जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा से जुड़ रहे हैं और 2022 विधानसभा से ठीक पहले बंशीधर भगत जी लगातार भाजपा का कुनबा बढ़ाने में सफल होते नजर आ रहे हैं।

कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक में बजूनिया हल्दू की ग्रामप्रधान सुमन आर्या, ग्राम समिति समूह की अध्यक्ष नीमा बधानी, शोभा टम्टा, भुवन बधानी, विपिन चंद्र बुधलाकोटी, भावना मेहरा, नीमा देवी, नंदा देवी, हंसी देवी, माया देवी, मुन्नी देवी, पंकज आर्या, लीला राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगत जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि विधायक जी ने ग्रामीणवासियों की माँग पर कई विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। सुमन जी ने बताया कि हाल ही में अपरकोटा नहर, खिचड़ी नहर एवं धमोला नहर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, साथ ही पतलिया में पेयजल पुनर्गठन योजना से सम्पूर्ण ग्रामीणवासियों सहित समस्त काश्तकारों में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य दीपा ढौंडियाल, महेश पंत, हरीश ढौंडियाल, दीप तिवारी, नवीन गरजौला, महेश लाल, भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, घनानंद सक्टा, बिशन नगरकोटी, नानू मेहरा व अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad