हल्द्वानी: “अंतिम सलाम”! ! नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन# तीनों पुत्रों ने मुखाग्नि दी@ Live

खबर शेयर करें -


Hadwani (हल्द्वानी कार्यालय) इंदिरा करो स्वर्ग प्रस्थान, तुम्हें अंतिम प्रणाम ! नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

दिवंगत नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश की पार्थिव देह का यहां रानीबाग के चित्रशिला घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके शव को पुत्र बॉबी, सौरभ और सुमित ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा थाl

इससे पूर्व शवयात्रा स्वराज आश्रम से रानीबाग के चित्रशिला घाट के लिए निकली। स्वराज आश्रम में ही सुबह से पुष्पांजलि अर्पित करने वालों का लगातार तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

श्रीमती इंदिरा हृदयेश के अंतिम यात्रा पर हल्द्वानी स्वराज आश्रम व अंत्येष्टि पर रानीबाग़ चित्रशाला घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुँचे जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर हिमांशु गाबा ,CP शर्मा ,संदीप चीमा ,अंशुल वर्मा , हरीश पनेरू, चंद्रशेखर ओझा , प्रकाश अधिकारी ,राघव सिंह ,विरेन्द्र कोहली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व जनता उपस्थित थे।अध्यक्ष विधानसभा श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत कृषि मंत्री सुबोध उनियाल चित्र शीला घाट पर श्रद्धांजलि देते हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad