देहरादून: पुलिस ने एक विदेशी महिला सहित चार पुरुष व तीन महिलाओं को देह व्यापार में गिरफ्तार किया है!

खबर शेयर करें -

देहरादून विशेष संवाददाता पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है इस रैकेट को पति-पत्नी मिलकर चलाते थे। आनलाइन माध्यम से ही लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थीं और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विदेशी महिला सहित चार पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में एक होटल में रैकेट चल रहा है। जिसके बाद एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने रविवार शाम को टीम के साथ छापेमारी करते हुए चार पुरुष व तीन महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया
पकड़ेे गये आरोपियों में सैफ खान निवासी एमडीडी, कालोनी केदारपुरम नेहरू कालोनी देहरादून, मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला बादलपुर गाजियाबाद, राहुल शर्मा निवासी पंचशील कालोनी गाजियाबाद, मयंक गर्ग निवासी इसरा मोहल्ला गंगोह सहारनपुर उप्र व तीन महिलाएं शामिल हैं। पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह उसका पति व देवर दिल्ली और गाजियाबाद की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते थे। उसका देवर मयूर गर्ग आनलाइन (online) ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों के बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस मयूर गर्ग की तलाश कर रही है। Doon में आज पकड़े गए देह व्यापार के गैंग को पकड़े जाने से हड़कंप मचा हुआ है इसमें कई सफेदपोश के भी नाम बताए जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad