रुद्रपुर: “मिशन हौसला” की “दरोगा जी” ने हवा निकाल दी! मां बेटे को जमकर लाठियों से पीटा# सीसी कैमरे में कैद हुई पिटाई!

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। Police का मिशन हौसला आज पूरे उत्तराखंड में मित्र पुलिस सराहनीय कदम कर रही है वही रुद्रपुर के एक दरोगा ने एक मामूली दुकान को खोलने को लेकर मां बेटे को मार कर अधमरा कर दिया विवरण विवरण के मुताबिक कोरोना काल में जहां पुलिस लोगों की मदद करने का कार्य कर रही है, वहीं कुछ पुलिस कर्मी पुलिस की पुरानी छवि को कायम करने से नहीं चूक रहे हैं। आवास विकास चौकी में तैनात एक दारोगा ने अटरिया रोड पर एक घर में घुस कर एक युवक व उसकी मां को लाठियों से पीटा और फिर सड़क पर लाकर पीटा। उसके खिलाफ कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने की शिकायत थी। हालांकि पुलिस पहुंची तो दुकान बंद थी। सारा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। महिला ने सीओ से शिकायत की और वीडियो दिखाई तो सीओ ने दारोगा को बुला कर माफी मंगवा दी
आवास विकास चौकी इंचार्ज से किसी ने शिकायत की अटरिया रोड पर हरी गाईन लाॅक डाउन में चिकन बेच रहा है। शिकायत पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। जिस पर पुलिस उसके घर में घुस गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हरी का पुत्र पुलिस को देख कर छिप गया। दारोगा ने लाइट जला कर उसे ढूंढा और लाठी से पीटना शुरू कर दिया। उसकी मां कल्पना उसे बचाने आई तो दारोगा ने उसे भी नहीं बख्शा। उस पर भी डंडे बरसा दिए। फिर पुलिस कर्मियों ने उन्हें घर से बाहर निकाल कर पीटा। घर के अंदर और बाहर दोनों स्थानों की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के इस कृत्य की शिकायत सीओ से की गई और उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए। सीओ ने दारोगा को बुला कर माफी मंगवा दी। मामले को लेकर नागरिकों में पुलिस के प्रति जबरदस्त रोष व्याप्त है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad