रविवार का पंचांग

खबर शेयर करें -









🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞
दिनांक 16 मई 2021
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)
शक संवत – 1943
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्थी सुबह 10:00 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 11:14 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – शूल 17 मई रात्रि 02:52 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – शाम 05:31 से शाम 07:10 तक
सूर्योदय – 06:01
सूर्यास्त – 19:08
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞हर संकट से बचना है तो करें ये आसान उपाय करें
यह उपाय बहुत ही उपयोगी है, तब जब मनुष्य आकस्मिक संकट से घिर जाता है और उससे बाहर निकलने का रास्ता खोजना बहुत ही मुश्किल भरा हो जाता है।
अत: ऐसे समय में आप नीचे दिए गए इन उपायों को आजमाएंगे तो निश्चित ही आपके संकट तत्काल दूर होंगे। आइए जानें…

  • सुबह, शाम और रात को कपूर जलाना न भूलें।
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें।
  • घर से बाहर जाते वक्त कभी भी झगड़कर न जाएं।
  • बाहर जाते से पहले कुछ मीठा खाकर जाएं।
  • शाम के वक्त (धरधरी के समय) खेलना, सफर करना, संभोग करना, झगड़ा करना, अपशब्द बोलना, ‍टीवी देखना, बुरे विचार मन-मस्तिष्क में लाना आदि सभी कार्य करने से व्यक्ति संकटों से घिर जाता है।

🌷 धन और स्वास्थ्य की कमी दूर करने के लिए 🌷
🙏🏻 जिन लोगों के घर में धन और स्वास्थ्य सम्बन्धी कमी का एहसास नित्य होता है, पैसों की भी कमी रहती है और स्वास्थ्य में भी कभी कोई बीमार तो कभी कोई बीमार रहता हो उनके लिए पद्म पुराण में बताया है- वैशाख मास का एक प्रयोग | वैशाख मास की बहुत महिमा बताई है | वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को पद्म पुराण में उसको शर्करा सप्तमी कहा गया है । उस दिन पानी में सफ़ेद तिल मिलाकर भगवन्नाम सुमिरन करते हुए स्नान करें | फिर सूर्य भगवान की ओर मुख करके सूर्यदेव और माँ गायत्री को प्रणाम करें | सूर्य भगवान को इन मंत्रों से प्रणाम करें-
🌷 ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे |
विश्व देव मयो यस्मात वेदवादी ति पठ्यसे |
त्वमेवा मृतसर्वस्व मत: पाहि सनातन ||
🌞 ये मंत्र बोलकर सूर्यनारायण को व अन्य देवों को मन ही मन प्रणाम करें | अर्घ्य तो देते ही हैं | सूर्य भगवान को जो अर्घ्य ना दें वो आदमी हिंदू कहलाने के लायक नहीं है |
ये कर लिया फिर दूसरे दिन हो सके तो अपने हाथों से दूध चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ा घी डालकर.. थोड़ा-सा भले ज्यादा ना डाल सके एक चम्मच डाल दें और किसी को .. १-२ व्यक्तियों को खिला दें | कोई ब्राह्मण हो, कोई साधू-महात्मा हो | खीर के साथ थोड़ा रोटी सब्जी दे दें किसी १ व्यक्ति को भी ।
🙏🏻 अगर ब्राह्मण न मिले, कोई साधू ना मिले तो छोटी बच्चियों को खिला दें | कन्या को खिला दो तो भी अच्छा है | ऐसा करने से ऐश्वर्य और आरोग्य दोनों की वृद्धि होती है |
🙏🏻 वैशाख शुक्ल सप्तमी को ही सुख और आरोग्य की वृद्धि के लिए पद्म पुराण में इस सप्तमी को ‘कमल सप्तमी’ भी कहा गया है | हो सके तो उस दिन १ कमल का फूल मिल जाये तो लोटे में जल भरा और कमल का पुष्प लोटे में डाल दिया और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया | कमल ना मिले तो कमल की जगह अक्षत भी डाल सकते हैं | कुम – कुम वाले अक्षत कर लिए और लोटे में डाल दिए क्योंकि वैदिक कर्मकांड में जो भी वस्तु उपलब्ध ना हो उस स्थान पर अक्षत लेने का विधान है | ये अपने देश के ग्रंथो की बड़ी दया है हम पर | ग्रंथो के रचयिता भगवान वेदव्यासजी की भी बड़ी कृपा है हम पर | इस तीर्थ धाम में हम भगवान वेदव्यासजी को भी बार-बार प्रणाम करते हैं | तो कमल ना मिला तो चावल तो सबके घर में होते ही है | कुम -कुम वाले चावल लोटे में डाल दिए और सूर्य भगवान को जल देते समय ये मंत्र बोलेंगे, साथ में सब बोलना –
🌷 नमस्ते पद्म हस्ताय नमस्ते विश्व धारणे ||
दिवाकर नमस्तुभ्यम प्रभाकर नमोस्तुते ||
वैशाख शुक्ल सप्तमी का खूब-खूब फायदा उठाइये और उस दिन जप भी खूब करिये गुरु मंत्र का |
🙏🏻 भविष्योत्तर पुराण में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को ‘निम्ब सप्तमी’ भी कहते हैं | उस दिन सूर्य देव को प्रणाम करके नीम् के पत्ते भी खाएं तो रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है | जिनके शरीर में बीमारियाँ रहती हो पेट की, सिर दर्द की कोई भी तकलीफ रहती हो और वो कमबख्त मिट नहीं रही है, बड़ा परेशान कर रही है वो तकलीफ तो आप नीम के पत्ते वैशाख शुक्ल सप्तमी को सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर प्रणाम करके फिर ये मंत्र बोलते हुए नीम के पत्ते खाएं । ये मंत्र बोलकर नीम के पत्ते खाने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है हम दृढता से करें –
👉🏻 आजकल लोग अंग्रेजी बडबड करते हैं पर देव भाषा संस्कृत है | वो घर में बोली जानी चाहिए थी पर अब संस्कृत में आप और हम नहीं बोल सकते तो कम से कम ये संस्कृत के वैदिक-पौराणिक मंत्र बोलते हुए ये नियम करें तो घर में भी सुख-शांति बढती है |
🌷 निम्ब पल्लव भद्रनते सुभद्रं तेस्तुवई सदा |
ममापि कुरु भद्रं वै त्राशनाद रोगा: भव ||
🌿 ये बोलकर नीम के पत्ते खा लेना | कोमल-कोमल धो कर खाना और उस दिन हो सके तो रात को पलंग पर नहीं धरती पर बिस्तर बिछाकर कम्बल आदि बिछाकर उस पर आराम करना| जिनको कोई भी रोग है वो यह करें |
🙏🏻 *
🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी और आप अपने घर पर बैठकर अच्छे अच्छे पकवानों का मजा लेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
वृष 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई कोशिशें सफल होंगी लेकिन आपका काफी वक्त लगेगा। आप अपने काम में और अधिक दिमाग लगाएंगे तथा बारीकियों में जाने की कोशिश करेंगे जिससे आप की पकड़ मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सुख आपको मिलेगा और आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपको खुश रखने की हर तरह से कोशिश करेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप भाग्य के भरोसे बैठकर कई कामों को अटका सकते हैं जिनसे बाद में आपको कुछ समस्या हो सकती है इसलिए आलस ना करें और कर्म करने की प्रवृत्ति को मजबूत करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे कुछ मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अपनी सेहत में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव हावी हो सकता है। कमजोरी का एहसास होगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है या हो सकता है आज आपकी प्रोडक्टिविटी कम रहे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और सद्भाव से भरा रहेगा तथा प्रेम संबंध बिता रहे लोगों को आज सुखद नतीजे मिलेंगे। साथ में खूब बातें करेंगे और रोमांस भी होगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को मजबूत बनाने की दिशा में कोई नया प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा बहुत तनाव रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगी लेकिन भाग्य मजबूत होने से किसी भी तरह के काम बन ही जाएंगे जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छे तरीके से चलेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। वह अपने साथी को विवाह के लिए प्रपोज करेंगे जिससे खुशी होगी क्योंकि आपका प्रपोजल एक्सेप्ट हो सकता है।
तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों को भी आप पढ़ाई में कुछ मदद कर सकते हैं। आपकी बुद्धि का विकास होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन चमक उठेगा। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य है। अपने काम से काम रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है। परिवार वाले आपका हर काम में साथ देंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति खरीदने के बारे में विचार करेंगे। काम के सिलसिले में आपका पूरा ध्यान रहेगा जिससे दोनों ही जगहों पर आप अच्छा करेंगे। आपकी पर्सनलिटी में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। खूब घुल मिलकर बातें करेंगे। रिश्ता बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में होने वाली यकायक बढ़ोतरी आपको परेशान करके रख देगी इसलिए अपनी इनकम बढ़ाने और खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। वित्त का प्रबंधन सही से करें। घर वालों का सहयोग मिलेगा। वो आपकी मदद करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बढ़िया चलेगा। काम के सिलसिले में आपको मेहनत पर जोर देना होगा और अपने गुप्त विरोधियों से सावधान रहें।
मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आपकी सोच विकसित होगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन पुराने तरीके से। आपका आईडिया आपको बहुत मदद करेगा। गृहस्थ जीवन में आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी भरपूर रोमांस का अवसर मिलेगा जिससे आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप खुद में मजबूत रहेंगे। नए काम को करने की कोशिश करेंगे और थोड़ी जल्दबाजी में भी हो सकते हैं, इसे नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में किया गया काम अक्सर सफलता नहीं देता। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चे थोड़े बढ़े रहेंगे लेकिन फिर भी आप अपनी कार्यकुशलता के बलबूते कई कामों को निपटा कर अपनी स्थिति मजबूत कर लेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा।
मीन
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर के रख देगी। मानसिक चिंताएं भी हाई लेवल पर होंगी। खुद को समय दें। थोड़ा प्राणायाम करें। इससे आपका शरीर मजबूत हो सकेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी बने रहेंगे। खुद की सेहत पर ध्यान दें। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad