ईद के त्यौहार में चित्रकूट जेल में दोपहर में खूनी गैंगवार; मुख्तियार का भांजा सहित तीन मरे; गोलियों से गूंज उठा इलाका

खबर शेयर करें -

जेल में खूनी गैंगवार, मुख्तार का भांजा मरा, दो और की मौत, शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुई बदमाशों के बीच खूनी गैंगवार

(चित्रकूट) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जेल के अंदर शुक्रवार दोपहर खूनी गैंगवॉर हुई। ताबड़तोड़ चली गोलियों की आवाज से जेल गूंज उठी। गोलियां दो गैंगस्टर के बीच चलीं। इस दौरान मुकीम उर्फ काला और मेराज अली की गोली लगने से मौत हो गई। मेराज अली, अपराधी और बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी का भांजा है। वहीं गोली मारने वाला गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी पुलिस कार्रवाई में मारा गया। जेल में गोलियां चलने की आवाज सुनकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर जिले के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। कहा जा रहा है कि जेल के अंदर असलहा और गोलियां मिलने से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

दोनों ने एक दूसरे पर किए दर्जनों फायर
चित्रकूट जेल में वेस्ट यूपी का गैंस्टर मुकीम काला बंद था। वहीं एक दूसरा गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी इसी जेल में बंद था। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर ठन गई। दोनों एक दूसरे पर गोलियां बरसाने लगे। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से जेल के अंदर हड़कंप मच गया। यूपी की चित्रकूट जेल में दोपहर एक बजे के आसपास होगा

एसपी, डीएम के सामने भी बरसाता रहा गोलियां
मौके पर अधिकारी पहुंचे तब तक मुकीम काला की मौत हो चुकी थी। एक अन्य अपराधी मेराज की भी गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर चित्रकूट डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। अंशुल लगातार गोलियां बरसाता रहा। उसे रोकने के लिए अधिकारियों ने चेतावनी दी, लेकिन उसने गोलियां चलानी बंद नही की।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया अंशुल
अंशुल छिपकर गोलियां चलाने लगा। जेल प्रशासन का कहना है कि अंशुल ने अन्य कैदियों को भी मारने की धमकी दी। तमाम प्रयास के बाद भी वह काबू में नहीं आया तो पुलिस को मजबूरन उसके ऊपर भी गोलियां चलानी पड़ीं और इस दौरान कार्रवाई में वह मारा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad