रुड़की :तीन युवकों ने छात्रा की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

रुड़की कृष्णानगर में युवती की गला रेतकर हत्या

रुड़की ब्यूरो गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में तीन युवकों ने एक युवती की गला रेतकर घायल कर दिया। परिजन युवती को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर गली नंबर 20 निवासी 19 वर्षीय निधि पुत्री धर्म सिंह का तीन युवकों ने गला रेत दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया। वही घायल अवस्था में युवती को परिजन एक निजी अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। और शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लेकर गए। वहीं घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। पुलिस बल भी सिविल अस्पताल और मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वह चीख चीख कर आरोपियों को पकड़े जाने की बात कहते रहे।वहीं एसपी देहात परमिंदर यह दो वालों का कहना है कि जल्द ही हमला बार पकड़ लिए जाएंगे घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक थे जिसमें से एक पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad