देहरादून सचिवालय के 30 अफसर कोरोना पॉजिटिव; संघ ने कल आपात बैठक बुलाई! 1 सप्ताह तक बंद का हो सकता है निर्णय?

खबर शेयर करें -

देहरादून विशेष संवाददाता उत्तराखंड में कोरोना विस्फोटक होता जा रहा है राजधानी से बड़ी खबर आ रही है सचिवालय के 30अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है।

विवरण के मुताबिक अनुसार सचिवालय संघ ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में सुरक्षा को देखते हुए एक सप्ताह के लिए सचिवालय को बंद करने पर गंभीरता से विचार हो सकता है। समणीय है कि बुधवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश स्वयं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। प्रदेश में बुधवार को 4800 से ज्यादा केस सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,012 हो गई हैं। वहीं, अब तक इस संक्रमण से उत्तराखंड में 34 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1953 पहुंच गई है। गत दिवस प्रदेश की राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 1,876 मामले सामने आए, नैनीताल में 818, हरिद्वार में 786, उधम सिंह नगर में 602 और पौडी में 217 मामले सामने आए। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 24,893 हैं जबकि 104527 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। आज भी रफ्तार में कमी नहीं है। मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो चिंता का विषय है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad