सूरजमल आयुर्वेदिक कॉलेज जरूरत पड़ने पर covid-19 सेंटर 100 बर्ड तैयार रखें: डी एम यू एस ए

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (रुद्रपुर कार्यालय) 19 संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए उधम सिंह नगर की लोकप्रिय तेजतर्रार जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने किच्छा स्थित सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताकि भविष्य में आवश्यता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर बनाया जा सके। उन्होने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि ऐसे संक्रमित मरीज जिनके घरों में आईसोलेशन की सुविधा नही होती है उन मरीजों को कोेविड केयर सेन्टर मे रखते हुए उनका उपचार किया जाता है। उन्होने कहा कि भविष्य में यदि मरीजों की संख्या में इजाफा होता है तो उनको बेहतर उपचार दिया जा सके जिसके दृष्टिगत जनपद में विभिन्न स्थानों पर कोविड केयर सेटर बनाने की तैयारी की पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिए है कि आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाओं की तैयारी कर लें। उन्होने सीडीओ व सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली, पानी, बेड, ऑक्सीजन सिलेण्डर, आदि की सुविधा में किसी भी प्रकार से कोई कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने बताया कि सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई, बेड, आईसोलेशन वार्ड आदि की सभी संसाधन उपलब्ध थे। उन्होने कहा कि मेडिकल काॅलेज मे सभी तैयारियां पूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस पंचपाल ने बताया कि सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 400 से अधिक बेड की व्यवस्था है। जिसमें संक्रमित मरीजों को रख कर उनका उपचार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त परिसर में 100 बेड का अस्पताल का भी है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में 100 बेड का कोविड अस्पताल का भी संचालन किया सकता है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि मानव संसाधन आदि सभी तैयारियां पूर्ण कर ले ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के हित में अस्पताल का प्रयोग किया जा सके।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तीवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, संयुक्त मजिस्टेªट विशाल मिश्रा, आदि उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad