चंपावत में युवक का शव मिला नाक कान कटे हुए थे मृतक के पत्नी सहित दो नन्हे बच्चे हैं

खबर शेयर करें -

लोहाघाट( चंपावत) यहां पर ग्रामीण इलाके में सड़क के किनारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आश्चर्यचकित व हैरान करने वाली करने वाली बात यह है कि मृतक के नाक और कान कटे हुए हैं। यह लोहाघाट में बाराकोट मोटर मार्ग स्थित प्रेमनगर की घटना है।

गौरतलब है कि विगत रविवार को प्रदेश में कर्फ्यू का लगा हुआ था था। प्रेमनगर इलाके के ग्रामीण गुज़र रहे थे। तो उनकी आंखों ने एक भयानक मंजर देखा। सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। युवक की शिनाख्त 40 वर्षीय पूरन चंद्र पांडेय पुत्र स्व. माधवानंद पांडेय निवासी ग्राम सभा सुई पऊ के चनकांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को युवक की मौत की खबर हुई तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो छोटे-बच्चे हैं।थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रथमदृष्टया से यही लग रहा है कि रात में जानवरों ने युवक को अपना शिकार बनाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही वास्तविकता का पता लग सकेगा उन्होंने बताया कि युवक की नाक और कान कुदरती कटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad