हल्द्वानी में भाजपा कार्यालय में स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 19 अप्रैल – विशेष संवाददाता सरलता एवं सादगी के प्रतीक जन लोक प्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सासद श्री बच्ची सिंह रावत का सोमवार की देर सांय चित्रशिलाघाट पर वैदिक रीति के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र शशांक रावत द्वारा द्वी गई। अतिंम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी कुमाऊॅ सम्भाग कार्यालय में बचदा के पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
चित्रशिला घाट रानीबाग में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चैहान सासद अजय भट्ट, अजय टम्टा, शहरी विकास मंत्री श्री बंशीधर भगत, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, मेयर डाॅ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने अंतिम संसकार में पहंुच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। दिवंगत बचदा के पार्थिक शव पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अन्तिम संस्कार के दौरान बडी संख्यां में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनैतिक दलों के लोगो, सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्वर्गीय बचदा सरलता व सादगी के प्रतीक थे। उनके द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री रहते हुए उत्तराखण्ड में केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना कराई गई। स्वर्गीय बचदा ने 2004 में आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान(एरीज) नैनीताल को केन्द्रीय दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। मुख्य मंत्री श्री रावत ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बडी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य मे संम्भव नही है भागवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। तथा उनके परिजनों को इस महान दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।अन्तिम संस्कार के अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, राजकुमार ठुकराल, पूर्व सासद बलराज पासी, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर, पूर्व विधायक नारायण पाल, अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, प्रमोद बोरा, योगेश रजवार, हरीश आर्य, जिन्तेन्द्र मेहता, लक्ष्मण सिंह खाती, सचिन साह, दिनेश आर्य, मनोज जोशी, विजय मनराल, भूपेन्द्र क्यूरा, संजय दुम्का, भूवन जोशी, नीरज बिष्ट, चतुर बोरा, आनंद बलल्भ पाण्डे, विनित अग्रवाल, नितिन कार्की, राजेन्द्र जीना, मदन मोहन जोशी, हरीश नेगी, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव अरोडा, विवेक साह, चंन्दन बिष्ट, कनिष्ठ ढिगरा, हेमन्त साहू के अलावा अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया, एसएस जंगपागी, एसपी देवेन्द्र पिंजा के अलावा बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad