रुद्रपुर।शहर की सबसे पाश कॉलोनी कहीं जाने वाली शक्ति विहार कॉलोनी में कोरोनावायरस से एक की मौत हो गई। जिससे पूरी कॉलोनी में दहशत व्याप्त हो गई। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है ।जानकारी के मुताबिक शक्ति विहार कॉलोनी में 40 वर्षीय एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस के चलते अस्पताल में भर्ती था, जहां आज शाम उसकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते उसकी मृत्यु के बाद कॉलोनी में दहशत व्याप्त हो गई ।बताया जाता है कि मृतक काफी मिलनसार था और उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है।
ADVERTISEMENTS


