‘बच दा’ नहीं रहे; बरसो मैंने उनके साथ पत्र के लिए रिपोर्टिंग की थी, सरल स्वभाव तथा साफ-सुथरी छवि के राजनेता थे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत अब हमारे बीच नहीं रहे नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत बचदा निधन पर गहरा दुःख जताते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया है कई दशकों तक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बचदा के निधन की खबर सुनते ही सांसद अजय भट्ट द्वारा तत्काल उनके पुत्र शशांक से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुखी परिवार को ढांढस बधाया, साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूर्ण तरीके सहयोग कर खड़े रहने की बात कही।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि शुरुआती वकालत के दौर से ही बच्ची सिंह रावत का उनको बेहद सहयोग मिला कई जन आंदोलनों में उन्होंने साथ साथ प्रतिभाग किया और उनके राजनीतिक अनुभव से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला आज वह हम सबको छोड़ कर चले गए इस बेहद दुःखद क्षण में वह उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं और खासकर उत्तराखंड की राजनीति में बचदा हमेशा याद किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad