प्रधानमंत्री की संतो से अपील मेला समाप्त किया जाए; कहा कोरोना को देखते हुए प्रतीकात्मक ही रखा जाए

खबर शेयर करें -

दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी की अपील पर स्वामी अवधेशानंद ने कहा- हम पीएम की अपील का सम्मान करते है।

  • PM ने कुंभ मेले को लेकर संतों से की अपील
  • कोरोना को देखते हुए प्रतीकात्मक ही रखा जाए कुंभ मेला
  • महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से PM ने फोन पर बात की

हरिद्वार में चल रहे कुंभ में साधुओं-संतों और श्रद्धालुओं के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ चुका है. कई अखाड़े पहले ही कुंभ से वापसी की घोषणा कर चुके हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक बड़ा बयान दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है- आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की. सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा ”मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ट्वीट के माध्यम से ये बयान दिया है, उस ट्वीट को आप यहां भी देख सकते हैं:-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad