खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर ( आशु की रिपोर्ट) स्थानीय मुख्यालय रुद्रपुर सहित तराई के मंदिरों में बसंती नवरात्र प्रारंभ हो गई है प्रातः काल से ही शहर के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशेषकर महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर प्रथम नवरात्र के अवसर पर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। कोरोना को देखते हुए नगर के विभिन्न मंदिरों में मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। श्री सनातन धर्म पांच मंदिर के पुजारी बैकुंठ शास्त्री ने बताया कि मां शैलपुत्री का वर्णन शैल देवी के रूप में होता है, जिनकी पूजा आराधना की जाती है ।हिमाचल की पुत्री होने के कारण यह शैलपुत्री के नाम से विख्यात है, उन्होंने बताया की मां पार्वती ही शैलपुत्री है ,जिन्होंने असुरों के विनाश के लिए आदि शक्ति भगवती ने हिमाचल कन्या के रूप में अवतार धारण किया था और इस पृथ्वी से असुरों का विनाश किया था ।शास्त्री ने बताया कि भक्त अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए मां के विशेष रूप से इस वासंती नवरात्र में मां शैलपुत्री की आराधना करते हैं ।प्रथम नवरात्र के अवसर पर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी लगाई गई थी। पांच मंदिर के अलावा श्री अग्रवाल धर्मशाला, अटरिया देवी मंदिर, मनोकामना मंदिर, हरि मंदिर ,दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर सहित तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad