नैनीताल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साल्ट में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट; कहां भारी मतों से गंगा पंचोली होगी विजयी!

खबर शेयर करें -

नैनीताल के कांग्रेस के नेताओं ने साल्ट विधानसभा उप चुनावों को लेकर आज नैनीताल विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट सीमा से लगे हुए गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए किया प्रचार प्रसार।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में मंगलवार को नैनीताल विधानसभा के सैकड़ों समर्थकों के साथ थकराली पनुवादेखन क्यारी बसेला चरी आदि गावों में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए प्रचार प्रसार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर काफी रोष व्यक्त किया।

इसी के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम चन्द्र आर्य, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, प्रकाश जोशी और कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट से सटे हुए सल्ट विधानसभा के पनवादेखोन थकराली क्यारी बसेला चरी आदि गांवों में सभा व जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए प्रचार प्रसार किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि सल्ट विधानसभा के सभी गावों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को विजयी बनाने की ग्रामीणों से अपील करने के लिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बेतालघाट ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। महंगाई को कम करने के लिए कांग्रेस की जरूरत है। बेरोजगारी को खत्म, विकास के लिए कांग्रेस की जरूरत है इसलिए उन्होंने सभी से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों के रोजगार को तोड़ने का काम किया है जिस कारण आज देश के युवा कांग्रेस के साथ है। ब्लॉक अध्यक्ष बीरेन्द्र भण्डारी जी त्रिभूबन पूरी जी राजेन्द्र त्रिपाठी जी जग बहादुर महरा जी जगत सिह बिशन सिह दरमान सिह ललित देवी पूजा त्यागी चम्पा बोहरा पान सिंह तरूण कोहली संजय कुमार आर्य आदित्य इत्यादि थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad