भीमताल निवासी युवक ने हल्द्वानी होटल में की आत्महत्या

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। ब्यूरो भीमताल के रहने वाले युवक ने हल्द्वानी, कठघरिया स्थित एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। आज सुबह उसका शव कमरे के दरवाजे को तोड़कर निकाला गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजन भी हल्द्वानी पहुंच गए हैं।

प्राप्त विवरण के मुताबिक भीमताल निवासी पंकज शर्मा 26 सोमवार को किसी काम से हल्द्वानी आया हुआ था। वह रात को मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा। होटल के कर्मचारी जब रात को उसे खाना देने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। आज सुबह कर्मचारियों ने फिर दरवाजा खटखटाया और युवक को आवाज दी, लेकिन पंकज ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुँची मुखानी पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर पंकज शर्मा बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। पुलिस को कमरे से सल्फाश की गोलिया व एक डिब्बा बरामद हुआ है। युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान पंकज शर्मा, निवासी भीमताल के रूप में हुई।
मुखानी थाना अध्यक्ष के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad