रुद्रपुर से लापता युवक का शव खटीमा में मिला

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर ब्यूरो रुद्रपुर। महानगर के भूरारानी से नौ दिनों से लापता युवक का शव खटीमा क्षेत्र में बरामद हुआ है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवरण के मुताबिक भूरारानी निवासी भरतपाल का 17 वर्षीय पुत्र रंजीत उर्फ लड्डू बीती 24 मार्च को संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिवार वालों ने दो दिनों तक तलाश किया, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो 26 मार्च को परिजनों ने पार्षद मोहन खेड़ा की मदद से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सूत्र बताते हैं कि उसका मोबाइल फोन चालू था, लेकिन काॅल रिसीव नहीं हो रही थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट को पुलिस ने गंभीरतापूर्वक नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि रंजीत की लाश खटीमा के चारूबेटा इलाके में मिली। मृतक की मां विन्दु का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। शव जिस हालत में मिला है वह भी हत्या की ओर इशारा कर रहा है। उसने चुन्नी ओढ़ रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काश ! पुलिस ने गुमशुदगी को गंभीरता से लिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उसका मोबाइल अभी भी बरामद नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad