सीएम की पत्नी भी करो ना पॉजिटिव

खबर शेयर करें -

देहरादून, देहरादून कार्यालय प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ रावत के बाद अब उनकी धर्मपत्नी को भी करो ना की चपेट में आ गई है उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत की पत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। उनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई हैं। सीएम के डाक्टर वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सूखी खांसी की शिकायत पर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। वहीं कुछ दिन पहले सीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस पर डाक्टर डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सीएम की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

सूखी खांसी की शिकायत पर कराया था टेस्ट
डॉ. बिष्ट ने बताया कि देर शाम रश्मि की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी तबीयत सामान्य है। आपको याद होगा कि 22 मार्च को सीएम तीरथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया था। सीएम ये यह जानकारी ट्विट पर दी। गौरतलब है कि इससे पूर्व

CM ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
पॉजिटिव आने के बाद तीरथ सिंह रावत ने ट्विट यह जानकारी आमजन से साझा की थी कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। तब से सीएम का इलाज चल रहा है।

वीआईपी भी नही बचे कोरोना संक्रमण से
वीआईपी यानी वेरी इम्पोर्टेन्ट पर्सन और इनकी कदर, ख्याल हर किसी से ज्यादा रखा जाता है। आम इंसान को दवा के लिए भी लाइन में लगना होता है, लेकिन VIP के लिए डॉक्टर लाइन में लगते हैं। बावजूद इसके ये वीआईपी भी कोरोना से नही बच पाए। फिर वो राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हो या फिर मुख्यमंत्री तीरथ। इतना ही नही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश समेत तमाम वीआईपी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तो आमजन सावधान रहें। चर्चा की बात यह है कि लोग खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाा रहे रहे हैं 80 %पर्सेंट लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं या गले में लटका रखा है यही कारण है कि उत्तराखंड में तीव्र गति से से करो ना फैलता जा रहाा है यदि यही स्थिति बनी रही आने वाले समय मैं लॉकडाउन पुनः लग सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad