प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें -

बरेली ब्यूरो पिता बेटी के लिए क्या-क्या सपने नहीं देखता बड़ी होकर ससुराल जाएगी और उसका नाम पढ़ लिखकर रोशन करेगी परंतु यहां एक प्रेमिका ने प्रियंका के साथ ही मिलकर पिता की हत्या करा दी और दोनों प्रेम प्रसंग के चलते अलग-अलग स्थानों पर अनेक वारदातें हो चुकी हैं। होली जैसे पावन पर्व के ठीक एक दिन पहले एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के घर जाकर उसके पिता की हत्या कर दी।मामला उत्तर प्रदेश बरेली से प्रकाश में आया है। बता दें कि प्रेमिका के पिता की लाठी डंडे से बुरी तरह पीटकर हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी फरार बताया जा रहा है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक आरोपी जबरन लड़की को अपने साथ बाइक पर ले जाने की जिद कर रहा था। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो इसी दौरान उसने प्रेमिका के पिता पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। बुरी तरह से घायल राम भरोसे ने दम तोड़ दिया। मृतक राम भरोसे की बेटी से आनंदपुर गांव के श्रीपाल नाम का शख्स लंबे समय से प्रेम प्रसंग करता आ रहा था। श्रीपाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया और प्रेमिका को जबरन अपने साथ बाइक में ले जाने की जिद करने लगा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक राम भरोसे की हत्या श्रीपाल ने की है। श्रीपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। क्षेत्र में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad