वायु प्रदुषण रोकने के लिए अभियान चलाएं: रंजना राजगुरु

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर 16 मार्च, विशेष संवादाता जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता मेें जनपद में वायु प्रदुषण के दृष्टिगत चयनित शहरों में राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलक्टेªट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अब तक वायु प्रदुषण की रोक-थाम हेतु किये गये कार्यो की
रिपोर्ट प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी को तत्काल प्रस्तुत करें ताकि भारत सरकार को प्रस्तुत किया जा सकें। उन्होने प्रदुषण कन्ट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी को सम्बन्धित विभागों
के साथ समन्वय बनाते हुये कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने समीक्षा के दौरान सडक निर्माण से सम्बन्धित विभागों को सडको का रख रखाव सही ढंग से रखने के निर्देश दिए ताकि वाहनों से होने वाले प्रदुषण को रोका जा सकें। उन्होने वन विभाग कृषि एवं अन्य विभागों को आगामी मानसून मे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश ताकि वृक्ष वायु प्रदूषण की रोक-थाम में सहायक हो सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को वायु प्रदूषण की रोक थाम हेतु वृहद रूप से प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिये ।
समीक्षा के दौरान पर्यावरण अभियन्ता उत्तराखण्ड एवं राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 अंकुर कंशल ने वर्चुअल के माध्यम से वायु प्रदुषण की रोक-थाम के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एएसपी मिथलेश सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नरेश गोस्वामी,एआरटीओ आशित कुमार झा, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा, प्रबन्धक पर्यावरण अध्ययन केन्द्र टेरी के वीपी शर्मा, डा0 अरिन्दर दत्ता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad