रुद्रपुर में मातृशक्ति को सम्मानित !

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गिरी जिला कृषि अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला जिलाध्यक्ष शैली फुटेला विधायक राजकुमार ठुकराल भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा . कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महिला प्रवक्ता मोनिका गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर . श्रीमती उपाध्याय शुक्ला श्रीमती बीना सिब्बल कमलेश बिष्ट और दीपा जोशी आदि महिलाओं को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती राजकुमारी गिरी ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। उन्होंने कहा समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।

जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित सुरक्षित हैं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाइ जा रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
अनय वक्ताओं ने कहा नारी शक्तिस्वरूपा है। संसार को स्वर्ग बनाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है। प्राचीन काल से ही आज नारी समाज के हर क्षेत्र में बखूबी अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही है। यह अब गुजरे जमाने की बात समझी जाने लगी है जब महिलाओं को दोयम दर्जे की नागरिक माना जाता था। दुनिया में कोई भी महापुरुष हुआ हो उसकी सफलता के पीछे नारी की ही अहम भूमिका है। महिलाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आने में हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।
समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना विशेष स्थान बना रही हैं। नारी की आत्मिक एकता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मानसिक धरातल को सकारात्मक चिन्तन दिए जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन. महिला मोर्चा की कुमायूं मीडिया प्रभारी श्रीमती रश्मि रस्तोगी ने किया
कार्यक्रम में कमलेश बिष्ट रेनू भंडारी ,श्वेता मिश्रा, ममता राठौर मीना शर्मा, ओमवती चौहान ,रमा ठाकुर, पिंकी सीमा खुशी माया देवी संतोष सक्सेना, मालवती, नवनीत कौर, सनी गुप्ता ,मीरा देवी, शिपाली, राधिका, मेरा विश्वास ,यशोदा विश्वास फूल माला डाली भावना शर्मा ,रेवती पांडे ,देवी वैद्य ,हरबती सावित्री सरकार ,अनीता मानिक कमलेश गंगवार संजय देवी बिंदु यादव शांति देवी अनीता मलिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad