गैरसैण विधानसभा बजट पास: अनिश्चित काल के लिए स्थगित

खबर शेयर करें -

गैरसैंण विशेष संवाददाता भाजपा का स्पष्ट बहुमत होने के कारण आज बजट पास हो गया विपक्ष ताकता ही रह गया ही बजट के हल्के फुल्के विरोध के साथ पारित हुआ उत्तराखंड में 57 हजार 400 करोड़ रुपये के वित्त विधेयक के साथ ही बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के हल्के हंगामे के बीच वित्त विधेयक ध्वनिमत के साथ पारित हुआ। बजट सत्र की सभी गतिविधियां पूण होने पर शनिवार शाम 3.26 बजे विस अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सत्र को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। शनिवार सुबह 11 बजे सत्र की शुरूआत में नियम-58 के तहत पांच सूचनाएं सदन में पेश हुई। विपक्ष की भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग को संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने खारिज करने का अनुरोध किया। कहा कि इस सूचना के कई प्रकरण न्यायिक विचाराधीन हैं। इस मुद्दे पर काफी तीखी बहस हुए। बाकी चार सूचनाओं पर चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया। तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद भोजनावकाश के बाद वित्त विधेयक समेत सभी विधेयक भी पारित कर दिए गए। बजट सत्र में 10 महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं।

नया इतिहास रचा बजट लाइव पहली बार दिखाया गया

गैरसैंण। बजट सत्र में इस बार दो इतिहास रचने का मौका था। इस बार सूचना विभाग के फेसबुक पेज पर बजट सत्र के साथ सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण कर इतिहास रचा गया। फेसबुक पर प्रसारण की बदौलत प्रदेश के हर क्षेत्र के लोग सदन की कार्यवाही को लाइव देख पाए। यह पहली बार था जब आम जन को सदन के बाहर सत्र की कार्यवाही को देखने का अवसर मिला। दूसरी तरफ, रविवार को भी सत्र का आयोजन करने का मौका हाथ से निकल गया। यदि रविवार को भी सत्र चलता तो यह भी एक इतिहास बन जाता। सत्र स्थगित होने के बाद विस सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सत्र के दौरान व्यवस्थाओं के लिए विधानसभा के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार भी जताया।

सदन में इस बार
-10 विधेयक हुए पारित इस बार के बजट सत्र में
-31 घंटे 29 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही
-630 सवालों में 141 के जवाब भी दिए सरकार ने
-24 वीं बार सदन में सत्ता-विपक्ष के सभी प्रश्न के जवाब आए रविवार को भी विधानसभा सत्र चलना था परंतु राजनीतिक गतिविधियों केे चलते अनिश्चित कॉल के लिए स्थगित हो गया कल रविवार कोविधानसभा सत्र तय अनुसार चल जाता एक और नया इतिहास रचा जाता परंतु इतिहास बनतेे बनते रह गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad