देहरादून में राजनीतिक हलचल तेज? सभी सांसद मौजूद रहेंगे

खबर शेयर करें -

देहरादून। ब्यूरो गैरसैंण में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है कुछ ही देर में मुख्यमंत्री गैरसैण से देहरादून को रवाना होंगे यहां मुख्यमंत्री एक-एक विधायक से मिल रहे हैं राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री व विधायक भी देहरादून रवाना होंगे कई विधायक भी आज विधानसभा से नदारद हैं वह भी देहरादून पहुंच गए हैं देहरादून में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह रावत वसतपाल महाराज को भी बैठक में बुलाया गया है सत्तारूढ़ भाजपा में सियासी माहौल अचानक हलचल तेज हो गई है बताया जा रहा है कि प्रदेश कोर कमेटी की एक खास बैठक आनन-फानन में बुलाई गई है। शनिवार शाम को प्रस्तावित इस बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ ही कथित तौर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी दून पहुंच गए हैं। गैरसैंण सत्र में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों को भी देहरादून बुलाया गया है।

इस समय गैरसैंण में विस का सत्र चल रहा है। इसी बीच आनन-फानन में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शनिवार शाम को आहूत की गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ मसलों पर मंथन करके कुछ अहम फैसले लिए जाने हैं। इस बैठक को इस वजह से भी अहम माना जा रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी गौतम तो देहरादून पहुंच ही गए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी देहरादून आ गए हैं। भाजपा के सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के अऩुसार सिंह को बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजा गया है।

यह बैठक इस वजह से भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को विस सत्र के दौरान ही गैरसैंण से देहरादून बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ ही कई मंत्रियों को भी शनिवार शाम तक देहरादून पहुंचने को कह दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम सदन में भोजनावकाश के तत्काल बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। बाद में कुछ मंत्री भी हवाई मार्ग से शाम तक देहरादून पहुंचेगे। अचानक आहूत इस बैठक की जानकारी होते ही भाजपा खेमे का सियासी माहौल खासा गर्म हो गया है। सियासी गलियारों में इस बैठक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं फिजा में तैरना शुरू हो गईं हैं। उधर दूसरी ओर कांग्रेस ने आज विधानसभा में नियम 310 के तहत भ्रष्टाचार को लेकर प्रश्न किया है आज 3:00 बजे शुरू होने वाली कोर कमेटी में स्पष्ट पता चलेगा की राजनीतिक उठक मैं क्या सामने आता है सबकी निगाहें कोर कमेटी की बैठक पर लगी हुई है अचानक बुलाई गई बैठक से राजनैतिक पंडित भी अच्छा आश्चर्यचकित रह गए हैं आखिर चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान बैठक क्यों आयोजित की गई है विभिन्न तरह की अटकलों का बाजार गर्म है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad