हल्द्वानी: वीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत एसपी अपराध यातायात नैनीताल ने ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार आज डॉ. जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हल्द्वानी कार्यक्रम भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को वीआईपी भ्रमण को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के संबंध में ब्रीफिंग की गई।

1- मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहें।

2- सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें।

3- भ्रमण मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

4- निर्धारित रूट का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

5- संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर भीड़ को व्यवस्थित रखा जाए।

6- सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं।

7- किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं।

8- ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

ब्रीफिंग में रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री गौरव किरार सीएफओ, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, निरीक्षक अभि०सूचना नैनीताल समेत ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी कर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad