ब्रेकिंग देहरादून:ADG की सख्त नाराजगी व फटकार के बाद हरकत में आया सिस्टम, नैनीताल पुलिस का साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार;एक ही रात में युद्धस्तर पर कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों में 43 अभियोग दर्ज, अब तक कुल 49 मुकदमे पंजीकृत,म्यूल अकाउंट से लेकर एटीएम और चेक विड्रॉल तक पर पुलिस का शिकंजा,अपर पुलिस महानिदेशक ने VC में जताई थी कड़ी नाराजगी, आईजी कुमाऊँ ने भी दिए थे तत्काल प्रभावी कार्यवाही के निर्देश…! ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में अपेक्षित तेजी न आने पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से कड़ी नाराजगी* व्यक्त करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे..

आईजी कुमाऊँ रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती द्वारा भी इस प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

 वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में *नैनीताल पुलिस ने साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध युद्ध स्तर पर जांचोपरांत FIR दर्ज कराने की कार्यवाही की है।*

इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों में एक ही दिन में साईबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध कुल 43 अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 49 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध तत्काल व समयान्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाय।

साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न हॉटस्पॉट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा म्यूल बैंक अकाउंट, एटीएम विड्रॉल, चेक विड्रॉल तथा सिम एवं POS से संबंधित मामलों में जांच कर FIR दर्ज कराया गया।

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश-

साइबर अपराध के माध्यम से अर्जित धनराशि को बैंक खातों, एटीएम, चेक अथवा अन्य माध्यमों से निकालने और अपराधियों को सहयोग पहुंचाने वाले नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साइबर अपराध से जुड़े विभिन हॉटस्पॉट को चिह्नित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad