रुद्रपुर :एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्यवाही, स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवक गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू@✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर :एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्यवाही — स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवक गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू, 05 अभियोग पंजीकृत

➡️ अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की सुनियोजित व एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी

➡️ रुद्रपुर, पंतनगर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों का खुलासा

➡️ कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार, कई संचालक/सहयोगी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

➡️ 19 महिलाओं को रेस्क्यू कर मेडिकल, काउंसलिंग व पुनर्वास की कार्यवाही प्रारंभ

➡️ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत

➡️ अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही पर 02 स्पा सेंटरों पर ₹20,000 का चालान

➡️ ए0एच0टी0यू0 टीम के साथ समन्वय कर संगठित तरीके से की गई संवेदनशील कार्यवाही

घटना का विस्तृत विवरण :

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, विशेषकर स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अनैतिक देह व्यापार पर सख्त संज्ञान लेते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीमों का गठन कर एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

➡️ पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचनाओं, स्थानीय शिकायतों व खुफिया इनपुट के आधार पर चिन्हित स्पा सेंटरों पर जब टीमों द्वारा दबिश दी गई तो कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होना पाया गया।

पुलिस टीमों द्वारा मौके से ग्राहकों व संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कुल 10 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इन सभी के विरुद्ध धारा 143 बीएनएस तथा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कुल 05 मुकदमे दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग तथा पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत अभियोग का विवरण :
➡️ मु0अ0सं0 171/2026
धारा 143 बीएनएस व 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम

  1. गौरव साहू पुत्र दिनेश कुमार निवासी हंस बिहार भूरारानी रुद्रपुर — गिरफ्तार
  2. मौ0 शकील पुत्र मौ0 हनीफ निवासी इन्द्रा कॉलोनी, करनाल हरियाणा — वांछित

मु0अ0सं0 172/2026 धारा 143 बीएनएस व 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम

  1. सूरज राठौर पुत्र प्रेमशंकर निवासी ग्राम शेरगढ़ बरेली — गिरफ्तार
  2. अरशद पुत्र बाबू खान निवासी दक्षिण दिल्ली — गिरफ्तार
  3. रोहित छाबड़ा पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 34 इन्द्रा कॉलोनी रुद्रपुर — गिरफ्तार
  4. गुरमीत उर्फ गोपी (स्पा सेंटर संचालक) — वांछित

कोतवाली पंतनगर में की गई कार्यवाही :
➡️ मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान निम्न स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए—

  1. The Thai Unisex Spa
  2. Diamond Spa
  3. The Green Valley Spa

इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर संचालकों/मालिकों के विरुद्ध धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पंतनगर में 03 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

➡️ इन स्थानों से लगभग 10 महिलाओं को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विस्तृत विवरण :

  1. सानू पुत्र राजू निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर
  2. आदिल पुत्र मुस्तकिम निवासी मैना ढेर मुरादाबाद
  3. ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर
  4. अमित कुमार पुत्र प्रताप निवासी सुपुरा कला भिवानी हरियाणा ( वांछित)
  5. आसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी अमरिया पीलीभीत
  6. नासिर पुत्र अहमद बक्श निवासी अमरिया पीलीभीत
  7. मोहित पुत्र राकेश कुमार निवासी तिलक नगर दिल्ली

(अन्य अभियुक्त संबंधित अभियोगों में सम्मिलित हैं, जिनकी भूमिका की जांच जारी है)

कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वारा की गई कार्यवाही :

आवास विकास चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित “थाई स्पा” एवं “एंजेल स्पा” की चेकिंग की गई।

➡️ जांच के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 (कुल ₹20,000) का चालान किया गया।

आगे की कार्यवाही :
➡️ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है
➡️ स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं वैधता की गहन जांच जारी
➡️ रेस्क्यू की गई महिलाओं के पुनर्वास हेतु संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय
➡️ जनपद में अन्य संदिग्ध स्पा/मसाज सेंटरों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही की जा रही है
➡️ इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त नेटवर्क/गिरोह की विस्तृत जांच जारी

एसएसपी का सख्त संदेश :
जनपद ऊधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, अवैध कारोबार चलाने वाले एवं समाज में अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

“ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad