चंपावत : जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गईं जन समस्याएं,88 शिकायतों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/ राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत :जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विगत सप्ताह आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को विभागीय कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौडाकोट के श्री प्रदीप राम ने अपने पुत्र की प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था किये जाने के संबंध में मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रार्थी की मांग के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए है।

श्री कैलाश चंद्र राय, चम्पावत द्वारा उनकी भूमि में हुए अवैध कब्जे तथा सीमांकन किये जाने विषयक मांग की गई है, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्रार्थी की भूमि का सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

श्री लक्ष्मण सिंह, ग्राम नाकोट खोलिया द्वारा जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु कृषि भूमि में चेन लिंक फेंसिंग की मांग की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कृषि अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम रायकोट की श्रीमती फूलवती देवी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को प्रार्थी को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रार्थी को प्रदान करने के निर्देश दिए।

श्रीमती निर्मला महर, ग्राम बरदोली फुंगर द्वारा आधार कार्ड सुधारीकरण की मांग पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चम्पावत को शिकायत को उचित परामर्श तथा आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश दिए।

श्री भुवन गहतोड़ी, वार्ड छतार (चम्पावत) तथा श्रीमती नमिता पाटनी, ग्राम पाटन (लोहघाट) द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किये जाने की मांग की, जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम धूनाघाट की श्रीमती विमला बोहरा द्वारा आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ देने संबंधी प्रकरण जिलाधिकारी को बताया, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।

नागनाथ वार्ड के हरीश जोशी द्वारा भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं मार्ग निर्माण में आ रही बाधा के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार चम्पावत को प्रार्थी की मांग के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम छुलापे के श्री गंगा दत्त पंत द्वारा विकलांग पेंशन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई, जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम पाली की श्रीमती गीता देवी की पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान तथा जल निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

श्री नीलाम्बर, ग्राम गोशनी द्वारा खतौनी में आवश्यक सुधार किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पाटी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

श्री रमेश राम, ग्राम मिरतोला सैन्दर्क द्वारा पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक श्रीमती कमला देवी, श्री नवीन राणा, श्री ईश्वर सिंह बिष्ट, श्री गिरीश जोशी, श्री नीरज कुमार, श्रीमती हीरा देवी, श्री चेतराम, श्री कृष्णानंद पाठक, श्रीमती नेहा महरा, श्री बद्री प्रसाद शर्मा समेत अन्य विभिन्न लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, प्र0 मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री दीप्तकीर्ति तिवारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्पावत श्री मोहन पलड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad