हल्द्वानी :वन्यजीवों द्वारा मानव को नुकसान पहुँचाने और मौतों की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

  हल्द्वानी:  वन्यजीवों द्वारा मानव को नुकसान पहुँचाने और मौतों की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

     बैठक में सांसद अजय भटट ने वन्यजीवों द्वारा मानव नुकसान को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। 

    उन्होंने वन महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष के प्रभावी रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाएं यह अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर हो ताकि लोग जागरूक हों।

   उन्होंने कहा जो क्षेत्र वन्यजीव से संवेदनशील है उन क्षेत्र के लोगों को पशुओं हेतु चारे का प्रबन्ध किया जाए साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में झाड़ियों का कटान नियमित किया जाए। उन्होंने कहा जो लोग जंगल में पशुओं के चारे हेतु जाते हैं ग्रुप में जाए, और वन क्षेत्र में जाने का समय निश्चित करें इस हेतु वन विभाग के माध्यम से सुरक्षा हेतु गार्ड की तैनाती भी की जायेगी जिससे वन्यजीव से होने वाली घटनाओं से बचा जा सके। 
       बैठक में सांसद  भटट ने वन महकमे के अधिकारियों के  साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी साझा किये कि वन्यजीवों की घटनाओें को कैसे रोका जा  सके। 
    *उन्होंने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ तेजस्वनी पाटिल को निर्देश दिये कि जनपद में जो गांव वन आच्छिादित  क्षेत्र के निकट आते है उन क्षेत्रों में सोलर लाईट,झाडी कटान, चारा वितरण करें तथा लोगों को जागरूक करें साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के आसपास झाड़ी कटान हो और जो लोग जलौनी लकडी हेतु जंगल जाते है उन्हें लकडी मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा जिन संवेदशील क्षेत्रों में वन्यजीव दिखाई दें उन क्षेत्रों में पूर्व में ही पिजरा, कैमरा आदि लगाये जांए ताकि वन्यजीव घटना ना हो।* 
   मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल ने कहा कि वन महकमा निरंतर वन्यजीव के द्वारा हो रही घटना के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस अभियान को और तेजी से चलाया जायेगा साथ ही वन आच्छादित गांवों में लोेगों को चारा,जलौनी लकडी तात्कालिक तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया जनपद नैनीताल में विगत वर्ष 2025 में वन्य जीवों एवं सांप के कारण 27 लोगों ने अपनी जांन गवाई विभाग द्वारा सभी को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। 
    बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में जहां वन्यजीवों के कारण घटनायें हो रही है प्रशासन द्वारा चारा तात्कालिक तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सहायता राशि भी शीघ्र प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया वन आच्छिादित क्षेत्रों मे सोलर लाईट, सोलर फैंसिंग भी लगाने का कार्य किया जा रहा है।
   बैठक में विधायक लालकुआं डा0 मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट,वन संरक्षक नीतीश मणी त्रिपाठी, डीएफओ हिमांशु, कुन्दन कुमार, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्य, ध्रुव मर्तोलिया, आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी विवेक राय के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad