टनकपुर:जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के तहत ‘हुड्डी नदी संरक्षण अभियान’ का शुभारंभ”,“बाढ़ से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: हुड्डी नदी चैनलाइजेशन कार्य शुरु”!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/ राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

टनकपुर: क्षेत्र अंतर्गत छीनीगोठ से प्रारंभ हुआ ‘हुड्डी नदी संरक्षण अभियान’ आज जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में छीनीगोठ, आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरियाँ एवं देवीपुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नदी चैनलाइजेशन कार्य के साथ प्रारंभ कर दिया गया है।

आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए समय रहते यह ठोस पहल की गई है, जिससे हुड्डी नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के खतरे को नियंत्रित किया जा सके।

विशेष बात यह है कि इस अभियान में स्थानीय जनता ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लेते हुए श्रमदान किया।

छीनीगोठ स्थित हुड्डी नदी तट से प्रारंभ हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मशीनरी एवं श्रमिकों की सहायता से नदी के प्रवाह को व्यवस्थित करने का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है, जिससे नदी के बहाव को मध्य भाग में केंद्रित कर किनारों पर दबाव कम किया जा सके।

इस पहल से जहां एक ओर संभावित बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण एवं सतत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। ‘सारा’ के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण गतिविधियों को भी इस कार्य से मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि हुड्डी नदी के किनारे बसे इन क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि होती है, जिससे तेज बहाव के कारण कृषि भूमि का कटाव, तटबंधों पर अत्यधिक दबाव तथा आवासीय क्षेत्रों में जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती रही हैं। कई बार ग्रामीणों को विस्थापन तक झेलना पड़ता है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक क्षति होती है।

ऐसे में यह चैनलाइजेशन कार्य न केवल आपदा न्यूनीकरण का सशक्त उपाय है, बल्कि दीर्घकालिक सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत ₹10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा स्वयं स्थल निरीक्षण करते हुए छीनीगोठ एवं चंदनी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 6 से 9 अप्रैल तक संचालित इस विशेष अभियान को पूर्ण गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसकी सतत निगरानी की जाएगी, जिससे प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित हो सके।

सहायक अभियंता सिंचाई खंड टनकपुर मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनलाइजेशन के तहत नदी के प्रवाह को नियंत्रित एवं संतुलित किया जा रहा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में जल का दबाव कम होगा। इससे न केवल गांवों के आवास, सड़कों एवं कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि कटाव की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्या, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad