बिग ब्रेकिंग लोहाघाट: (चंपावत) “रोजगार” के नए द्वार खुले: एक दिवसीय मेले में 93 युवाओं का मौके पर चयन,9 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी, ✅219 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, स्थानीय युवाओं को मिला बड़ा अवसर..!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/ राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

लोहाघाट :जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, चम्पावत द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविन्द वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इनमें हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, क्वैस क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड, जे०टी०ई०के०टी० इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड, एडविक हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड, मिंडा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड तथा सुपर साइन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां शामिल रहीं।

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां कुल 219 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।

कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न चरणों में की गई चयन प्रक्रिया के उपरांत 93 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन किया गया, जबकि 58 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश लखेड़ा एवं महाविद्यालय के कैरियर सेल के सदस्यों—डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. भगतराम लोहिया, डॉ. मीना, डॉ. उमा काण्डपाल, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. पंकज टम्टा एवं डॉ. मनोज कुमार—द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के कार्मिकों, वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर.के. पन्त ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में सेवायोजन कार्यालय से श्री दीपक वर्मा, श्री नवीन चन्द्र भट्ट, श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री कृष्ण सिंह सौन, श्री हीरा बल्लभ कुलेठा, श्री चन्द्रशेखर जोशी, श्री दिनेश जोशी एवं श्री मनोज चौबे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad