



रुद्रप्रयाग. :आज भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के अनु०मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विधायक आवास ऊखीमठ में आशा नौटियाल से मुलाकात की।
भाजपा अनु०मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद के संचालन में सभी पदाधिकारियों का परिचयात्मक चर्चा हुई। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सभी कार्यकर्ताओं मातृ शक्तियों का पुष्प गुच्छ शाल भेंट कर सभी को सम्मानित किया। जिला महामंत्री अनु०मोर्चा देवेंद्र प्रसाद के द्वारा केदारनाथ विधानसभा में वर्तमान में निर्माण विकास कार्यों को अवगत कराते हुए कहा की विधानसभाकेदारनाथ के अंतर्गत अनु०जाति ग्राम सभाओं में विकास कार्यों में कुछ रुकावटें समस्याएं आ रही हैं जिन विकास कार्यों के संबंधित विभागों से शीघ्र संपर्क किया जाना अति आवश्यक है।
विधायक आशा नौटियाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष के जरिए वार्ता की। समस्याओं के निराकरण के लिए आदेशित करते हुए कहा कि विधानसभा के अंतर्गत सामूहिक विकास कार्यों की ही मेरी प्राथमिकता है। विधानसभा के अंतर्गत सभी अनु०सूचित ग्रामसभाओं मैं जो अभी भी विकास कार्य रुके हुए हैं। शीघ्र ही उन्हें पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ताकि जनसेवा और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान अनु०जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद, अमित टम्टा , जिला उपाध्यक्ष संजय मनवाल, दलीप लाल,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुषमा देवी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, जिला मंत्री अनिल कुमार, मीरा देवी, देवेश्वरी देवी, राजपाल लाल, मयंक कुमार, अनिल बुरियाल, मिथिला देवी, शिवम् कुमार आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।