
रुद्रपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ITI के नेतृत्व में थाना ITI पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। 10 मार्च को थाना ITI में पंजीकृत FIR संख्या 71/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
➡️ उक्त गिरोह द्वारा आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों व संगठित गिरोहों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
- आशीष चौहान उर्फ पटवारी पुत्र गिरवर सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी, कोतवाली ITI
- अमरजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा, कोतवाली ITI
- गुरुप्रेम सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेलनगर, कोतवाली काशीपुर
- कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरभजन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं० 17 मनसा देवी कानूनगोयान, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर
गिरफ्तारी टीम
➡️ निरीक्षक रवि कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ITI
➡️निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर
➡️निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, प्रभारी SOG काशीपुर
➡️व0उ0नि0 जावेद मलिक, कोतवाली जसपुर
➡️उ0नि0 देवेन्द्र मेहता, प्रभारी चौकी बांसफोड़ान
➡️उ0नि0 कौशल भाकुनी, प्रभारी चौकी कटोराताल
➡️उ0नि0 सौरभ भारती, प्रभारी चौकी प्रतापपुर
➡️उ0नि0 देवेन्द्र सामन्त, कोतवाली काशीपुर
➡️हे0का0 विनय कुमार, SOG काशीपुर
➡️हे0का0 दीपक, SOG काशीपुर
➡️का0 हरीश, SOG काशीपुर
➡️का0 गिरीश मठपाल, कोतवाली काशीपुर
➡️का0 284 नरेश चौहान, कोतवाली ITIl