नई दिल्ली /रुद्रपुर:अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर । वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नया दायित्व मिलने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अशोक गुलाटी ने पिछले दिनों अपने साथियों सहित पत्रकार प्रेस परिषद से नाता तोड़ लिया था। गुलाटी के लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें पत्रकार प्रेस महासंघ ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री सर्वेन्द्र चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनन्द विक्रम सिंह की सहमति से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी जयंत दत्त ने देर रात अशोक गुलाटी के मनोनयन की घोषणा की। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, महेन्द्र पोपली, महेन्द्र मौर्या, नदीम हुसैन, नवीन भट्ट, राजीव गुप्ता , प्रदीप श्रीवास्तव, श्री भरद्वाज सहित अनेक पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad