








रानीखेत: वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों सहित समाजसेवी ने हर्ष व्यक्त किया! । वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नया दायित्व मिलने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अशोक गुलाटी ने पिछले दिनों अपने साथियों सहित पत्रकार प्रेस परिषद से नाता तोड़ लिया था। गुलाटी के लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें पत्रकार प्रेस महासंघ ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री सर्वेन्द्र चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनन्द विक्रम सिंह की सहमति से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी जयंत दत्त ने देर रात अशोक गुलाटी के मनोनयन की घोषणा की। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, महेन्द्र पोपली, महेन्द्र मौर्या, नदीम हुसैन, नवीन भट्ट, राजीव गुप्ता , प्रदीप श्रीवास्तव, श्री भरद्वाज सहित अनेक पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके। रानीखेत के पत्रकारों संदीप पाठक कैलाश अधिकारी, हर्ष पंत ,अजय पुणेठा,तैयब अली,विपिन भार्गव ने बधाई दी फुटबाल फ़ेडरेशन जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट आदि ने शुभकामनाए दी. उन्होंने कहा कि गुलाटी ने आधुनिक पत्रकारिता को नयी दिशा दी है, वही दूसरी औरविधायक प्रमोद नैनवाल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा,पूर्व वलॉक प्रमुख हीरा रावत ,पालिका अध्यक्ष चिलियनौला अरुण रावत द्वारा बधाई दी है, भाजपा के नेताउन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी के प्रेस पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी ,,यहाँ आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दर्ज़ा मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने सरकार के 2026 27 के बजट के बारे मे हमारे संवाददाता से वार्ता कर बताया की राज्य का बजट ग्रामीण,युवा ,महिलाओ,कृषकों,रोजगार, आधारभूत संरचना, सडक,बिजली,आदि चौहमुखी विकाश को समर्पित है उत्तराखंड बजट सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए रुपए 1,11,703.21 का रिकॉर्ड बजट पैश् किया है जो पिछले वर्ष से१०.४१% अधिक है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश इस बजट मे पर्यटन ,आदर्भूत डांचे ,नारी सशक्तिकरण ओर युवाओं पर विशेष ध्यान है।बजट मे ₹सो करोड़ पर्यटन विकाश ओर ₹१०२७ करोड़ कुम्भ मेले के लिए आवंटित किये गये है ।उन्होंने बजट को रिकॉर्ड बजट करार दिया ओर कहा भाजपा सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है तीस का दशक उत्तराखंड का होगा ओर उत्तराखंड विक्षित राज्य के रूप मे आगे बढ़कर आएगा।