‘जीत के बाद टीम इंडिया: संजू और अभिषेक ने बताई अपने कमबैक की कहानी, सूर्य ने किन तीन खिलाड़्रियों का लिया नाम’..



भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रही। आइए जानते हैं भारत की जीत के कारण…

बूम-बूम बुमराह का कमाल
भारत की टी20 विश्व कप जीत में सबसे बड़ा योगदान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रहा। बुमराह ने पहले सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और फिर फाइनल में भी उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने फाइनल ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके, लेकिन वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। बुमराह की इकॉनोमी भी इस दौरान शानदार रही। बुमराह ने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए और वह टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। बुमराह ने फाइनल में चार विकेट लिए।
सैमसन-अभिषेक की दमदार साझेदारी
भारत ने खिताबी मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया और अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक और संजू की जोड़ी ने भी निराश नहीं किया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई।न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मैट हेनरी ने की। सैमसन पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ भारत के रन का खाता खोला। थोड़ी देर में अभिषेक भी लय में लौटे और उन्होंने हाथ खोले। सैमसन और अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। टी20 विश्व कप के फाइनल में यह पहली बार है जब किसी टीम ने पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की है। इससे पहले कामरान अकमल और शाहजाएब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 48 रनों की साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप का अंत रचिन रवींद्र ने अभिषेक को आउट करके किया। अभिषेक 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।विश्व कप में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बनाया
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया जिससे भारत विशाल स्कोर की ओर अग्रसर हुआ। सैमसन हालांकि, शतक नहीं लगा सके और 46 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को मिले तीन बड़े ओवर
भारत को तीन बड़े ओवर मिले जिसमें बल्लेबाजों ने 20+ रन निकाले। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को सबसे ज्यादा निशाने पर लिया। भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए फर्ग्यूसन पहले अभिषेक ने निशाने पर लिया और एक चौका तथा एक छक्का जड़ा। इसके बाद सैमसन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने फर्ग्यूसन के ओवर से कुल 24 रन निकाले जो टी20 विश्व कप फाइनल का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर है। इसके बाद भारत की पारी के 12वें ओवर में भी 24 रन आए। इस वक्त सैमसन और ईशान ने फर्ग्यूसन को निशाने पर लिया। इसके बाद आखिरी ओवर डालने आए जेम्स नीशम के ओवर से शिवम दुबे ने 24 रन निकाले जिससे टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा।
नीशम ने भारत की रन गति पर लगाई लगाम
भारतीय टीम 300 रन के करीब बढ़ रही थी, लेकिन 16वां ओवर डालने आए जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में भारत को तीन झटके दिए जिससे भारत की रन गति पर असर बड़ा। नीशम ने पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे और खाता खोले बिना आउट हुए। इस ओवर में सिर्फ एक रन आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम को निशाने पर लिया जिससे टीम आखिरी चार ओवर में 51 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए नीशम ने तीन विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला।टी20 विश्वकप के इतिहास में अब तक सिर्फ भारतीय टीम ही लगातार दो बार खिताब जीत पाई है या यूं कहें कि अपने टाइटल को डिफेंड कर पाई है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर लंबे समय बाद यह खिताब अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया 2026 का फाइनल भी जीतकर टी20 विश्व कप इतिहास में मुकाबला था lफाइनल में न्यूजीलैंड से था मुकाबला
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया।
टी20 विश्व कप के सबसे सफल देश
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा तीन और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है। भारत ने भी 2007, 2024 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ट्रॉफी जीती। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। इसके अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका एक-एक बार चैंपियन बन चुके हैं। भारत की जीत खुशी पूरे भारत में जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है l प्रधानमंत्री सहित विभिन्न नेताओं ने टीम को बधाई दी है l