
रानीखेत :जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यकर्ताओं के स्नेह, अपनाप ऊर्जा और विश्वास को निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति का उन्होंने स्त्रोत बताया ।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है, जो निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है।इस बात् की उन्होंने सराहना की।
इस अवसर पर वहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट ,दीप भगत ,मोहन नेगी ,प्रदेश मंत्री विमला रावत ,गिरीश भगत ,चंदन भगत ,जगदीश , खजान पांडे ,मंडल महामंत्री उमेश पंत ,बूथ अध्यक्ष रजत पपनै ,अजय चौहान , जिला मंत्री महिला मोर्चा रेखा आर्य ,माया नैनवाल , भारती भगत , महेश पंत सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ll
ADVERTISEMENTS