

रानीखेत,:आज कोतावली मे थाना दिवस के उपलक्ष मे एक बैठक का आयोजन् किया गया।जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं कोतवाल भुवन चनद्र जोशी ने जनता के विचारों को सुना ,सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी, उपनिरीक्षक हेमा कार्क्री ने महिलाओ को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के बारे मे बताया साथ ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवश की शुभकामनाए दी।
वक्ताओं ने गौरा शक्ति योजना एप की जानकारी महिलाओ से साझा की साथ ही महिला हेल्पलाइन एवं डाइल ११२ की सुविधा का प्रयोग् करने के बारे मे जानकारी दी ।उन्होंने बताया की आज् महिला पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और पुलिस हमेशा महिलाओ की सुरक्षा के प्रति सचेत है ।इस अवसर पर कमल सिंह ,नरेश पंत,सुमित उपाध्याय् ,विजय रावत ,विजय कुमार,नेहा महरा, तुलसी आर्या, आशा महता ,मीना पाल ,गुड्डी खान,सुचिता फर्त्याल, सुनीता,कला,अमित पांडे,साहिद आदि उस्थित रहे।