हल्द्वानी:एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्यवाही,मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार#✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कडे निर्देशों के अनुपालन में जिले में महिला सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम करने की दिशा में हल्द्वानी पुलिस ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना 6 मार्च को वादिनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक व्यक्ति ने घुसकर छेडछाड़ की। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर नं. 75/2026, धारा 74/332 (सी) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

पुलिस की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी की मदद से कुशल रणनीति बनायी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 06.03.2026 को अभियुक्त करन आर्या को जेल रोड, शीशम बाग कॉलोनी के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त का विवरण

करन आर्या पुत्र राम सिंह निवासीः नया गांव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल (उम्रः 20 वर्ष)।

बरामदगीः ऑटो संख्या UK 04TA-7131 (घटना में प्रयुक्त)।

पुलिस टीमः

1. उ०नि० कृपाल सिंह चौकी प्रभारी हीरानगर, हल्द्वानी।

2. उ०नि० कुआशा शर्मा (विवेचक), कोतवाली हल्द्वानी।

3. हे०कानि० मनोज कुमार-कोतवाली हल्द्वानी।

नोटः अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad