रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट / साईबर सेल द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट / साईबर सेल द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

मानव तस्करी, महिलाओं संबंधी अपराधों, साइबर अपराध तथा सोशल मीडिया पर बढ़ते अपराधों के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश में तथा प्रभारी निरीक्षक AHTU के पर्यवेक्षण में आज एण्टी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू)/ साईबर अपराध प्रकोष्ठ जनपद ऊधम नगर टीम द्वारा “डाबर इण्डिया लिमिटेड, पन्तनगर यूनिट” में जाकर वहाँ पर कार्य करने वाली महिलाओं को मानव तस्करी व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों व साइबर अपराध जैसे- ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, तथा सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि की सुरक्षित हैंडलिंग, तथा साइबर सुरक्षा उपायों व उसकी रोकथाम के बारे में बताया गया, साथ ही टोल फ्री नंबर डायल 112, 1098, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई ताकि साइबर अपराध की स्थिति में समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

एण्टी ह्यटमन ट्रैफिकिंग यूनिट / साईबर अपराध प्रकोष्ठ टीम

1- निरीक्षक बसन्ती आर्य (प्रभारी निरीक्षक AHTU)

2- 30नि0 रीता चौहान (साईबर अपराध प्रकोष्ठ)

3- म0कानि0 ज्योति चौधरी (साईबर अपराध प्रकोष्ठ)

4- म0कानि0 दीपा कुंवर – (महिला हैल्पलाईन)

5- म0कानि0 प्रियंका कोरंगा – (AHTU)l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad