


हल्द्वानी :आगामी होली और रमजान के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक थाना पुलिस और बीडीएस, डॉग स्क्वायड द्वारा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में सघन चेकिंग एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की जा रही है।