
रानीखेत,यहाँ ऐरोड़ ग्राम सभा ने सांस्कृतिक धरोहर कुमाऊनी बैठकी होली को नाया रंग देते हुएँ बैठकी होली प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसने उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।सर्वप्रथम गणेश जी की होली का गायन हुआ।तत्पश्चात महिलाओ ने क्रमवार मोहक होलिया गाते हुए एक अनोखा समा बाँध दिया।होलियार पारंपरिक होली के परिधानो मे बड़ी संख्या मै प्रतियोगिता मै सम्मिलित हुएँ ।इस मोके पर ग्राम देवता गोल्ज्यू ,बीरम्बू महाराज का आह्वान किया।होलियारो ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन ,आज ब्रिज मै होली रे रसिया कुमाऊनी होली मेरो रंगीलो देवर घर आ रची,जल कैसे भरु आदि होलियो को चटपटे एवं पारम्परिक रूप मै प्रस्तुत किया।कार्यक्रम परवान पर चढ़ने पर ऐसा प्रतीत होने लगा की सम्पूर्ण बृज मंडल ऐरोड़ मे आ गया है।इस मौके पर ग्राम वासियों ने आपसि सौहार्द का परिचय दिया सभी वर्गों के लोग प्रोग्राम मे प्रश्नचित होकर भागीदार बने।प्रतियोगिता के निर्णायक राजेंद्र पंत,दीपक पंत थे।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नकुड़ा बाखली,द्वितीय स्थान थापालिया,तृतीय स्थान बिच बाखली ने प्राप्त किया।मुख्य अतिथि भरत मेहरा ने प्रतियोगी को पुरष्कार वितरित किये।आयोजक मंडल मे ग्राम प्रधान ऐरोड़ खस्टी अधिकारी,छेत्र पंचायत शोभा मेहरा,कैलाश अधिकारी,दीपक मेहरा, राजेंद्र मेहरा,प्रमोद ,भूपेंद्र मेहरा,सौरव अधिकारी,दीपा देवी,शांति देवी,भगुली देवी, आदि महिलाये शामिल रहे।