रानीखेत :राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आने पर भाजपा ही रानीखेत को जिला बनाएगी, ‘कांग्रेस डूबता हुआ जहाज’, 2027 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में ही दोबारा सरकार बनेगी, सरकार चौतरफा विकास कर रही है: रवि मोहन अग्रवाल पूर्व दर्ज़ा मंत्री कुमाऊँ मंडल विकास निगम पूर्व उपाध्यक्ष से बतचीत एक्सक्लूसिव ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/संदीप पाठक ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

रानीखेत :राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आने पर भाजपा ही रानीखेत को जिला बनाएगी:रवि मोहन अग्रवाल पूर्व दर्ज़ा मंत्री कुमाऊँ मंडल विकास निगम पूर्व उपाध्यक्ष से बतचीत एक्सक्लूसिव ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ/संदीप पाठक ब्यूरो चीफ / पूर्व दर्ज़ा मंत्री कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रवि मोहन अग्रवाल ने विख्यात पर्यटन नगरी रानीखेत की समस्याओ एवं संभावनाओं तथा भाजपा की भविष्य मै रणनीति के विषय मे चर्चा करते हुए बताया की प्राकृतिक रूप से रानीखेत एक श्रेष्ठ पर्यटन नगरी है,जिसका एक गरिमामय इतिहास है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि पर्यटन की संभावनाए अपार है।रानीखेत के सुंदर पर्वतीय सांखला एवं सूंदरता खुद ही रानीखेत टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है पर्यटक यहां खिंचे चले आते है, भाजपा नेता ने कहा कि रानीखेत मे ब्रिटिश काल से ही छावनी बोर्ड है।जो नगर को अवल दर्ज़े की सूरक्षा ,स्वछता एवं सूवीधा प्रदान करता आया है।जिसमे पर्यटक सुविधा भी शामिल है, छावनी ने पहले से ही यहा पर्यटक दृष्टि से आशियाना बच्चों के लिए पार्क,रानी झील,रोज गार्डन,पेंसिल पॉर्क ,लाइब्रेरी,आदि का निर्माण करवाया है।सेना का वार म्यूजियम हमेशा से पर्यटको के आकर्षण का केंद्र रहा है।सेना का कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर रानीखेत के लिए गर्व की बात है।यहाँ शुरु से ही सेना एवं नागरिकों मे स्वतः समन्वय लगातार से बना हुआ है।सेना नागरिकों की सूविधाओं का भी ख्याल रखती है।रानीखेत मै छावनी परिषद जनता के चुने हुए प्रतिनिधि एवं सैन्य अधिकारियों की सम्मिलित बोर्ड है।जिसमे जन प्रतिनिधियों को जानता की बात रखने का अधिकार है।फिलहाल वैरीड बोर्ड मै जानता का एक प्रतिनिधि जानता की समस्याए एवं जन सरोकार के मुदे सेना के समक्ष रखता है।बोर्ड कोई भी फैसला लेने से पहले सेना ओर जानता के बीच समन्वय का कार्य करती है।नागरिक प्रतिनिधि को चाहिए की जनहित की बाते सैन्य अधिकारियों के समक्ष खुल कर रखे।
जिले पर पूछे गये प्रश्न पर भाजपा नेता अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि रानीखेत जिले की मांग को अन्य जिलों के साथ यह मुद्दा भाजपा के घोषणा पत्र मै शामिल था ओर शीघ्र ही भाजपा शासन काल मैं ही अस्तित्व मै आएँगे , राजधानी गैरसैण के निकट होने के कारण रानीखेत जिला ओर भी महत्वपूर्ण हो जाता है।भाजपा अपने संगठन मे रानीखेत को हमेशा से जिले का दर्ज़ा देते आयी है।मुख्यमंत्री ने जिला पुनर्गठन आयोग का गठन किया है। आयोग की रिपोर्ट आते ही रानीखेत सर्वप्रथम जिला घोषित हो जाएगा ।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया की हमेशा से रानीखेत जिले के मुद्दे को लेकर कांग्रेस हमेशा राजनीति करती आई है, यदि उन्हें रानीखेत के जिले की इतनी फिक्र थी तो उनकी सरकार जब सत्ता में थी क्यों नहीं रानीखेत जिला बनाया जबकि मुख्यमंत्री रानीखेत के क्षेत्र से ही आते हैं , कांग्रेस जाति ही नहीं है कि रानीखेत जिला बने, कोंग्रेस कभी भी रानीखेत को जिला नहीं बनने देना चाहती। लोकप्रिय भाजपा नेता रवि अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व कोंग्रेस अध्यक्ष जिले के मामले मे भ्रम का वातावरण पैदा कर रहे है ,पूर्व मै स्वयं जिला गठन मै अड़चने पैदा करते आये है। भाजपा नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री पर सवाल सवाल किया कि पूर्व मूख्य्मंत्री हरीश रावत ने किस दबाव मै आकर अपने ग्रह नगर रानीखेत को जिला नहीं बनाया , कांग्रेसियों को इस मामले मैं स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नियत ओर कार्यशेली कभी भी रानीखेत के हित मै नहीं रही।कांग्रेस अब मुद्दा विहीन हो चुकी है इसलिए सरकार पर झूठे आरोप लगाना उनकी आदत बन गयी है। कोंग्रेस आपसी फूट का शिकार होकर अस्तव्यस्त हो गयी है।कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज दिख रहा है आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सफाया हो जएगा भाजपा ओर मजबूत होकर सत्ता मे काबिज होगी।स्वयं के विषय मे उन्होंने कहा की संगठन का सच्चा सिपाही सिपाही हूं , संगठन जो भी दायित्व देगा वो जिम्मेदारी पूर्ण निभाएंगे l उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की धामी सरकार चौतरफा विकास कर रही है, आगामी 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही दूसरी बार भी भाजपा सरकार बनाएगी l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad