हल्द्वानी:हीरानगर (वार्ड-17) में विधायक सुमित हृदयेश ने लाखों रुपये की लागत से जनहितकारी विकास कार्यों का किया लोकार्पण! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-17, हीरानगर क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में आज क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 33.95 लाख रुपये की लागत से होने वाले जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-17 के पार्षद श्री शैलेन्द्र दानू स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में अपनी पूज्यनीय माताजी के आदर्शों, सेवा भावना और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा —
“मैं अपनी माताजी की सीख और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना अपना कर्तव्य समझता हूँ। हल्द्वानी के सर्वांगीण, संतुलित और सतत विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध था, हूँ और भविष्य में भी पूरे समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार प्रकट किया तथा उम्मीद जताई कि इसी प्रकार विकास की गति निरंतर बनी रहेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, विमला सांगुरी, पार्षद शैलेंद्र सिंह दानू, ललित परगाई, चंदन सिंह राणा, दीपक आर्य, कृष्णा नंद जोशी, अंकित जोशी, मंजू दानू, हिमांशु जोशी, आस्था लटवाल एवम मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad