
रानीखेत: पंचेश्वर शिव मंदिर परिसर मे संस्कृतिक झलकियो के साथ आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आरम्भ शहर भर मे शोभा यात्रा निकालकर किया गया,शोभायात्रा मे बच्चों महिलाओ साधुशन्तो व्यापारियों एवं स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया छोलिया नृत्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का शभारंभ मुख्यअतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी इस अवसर पर चंद्रशेखर एवं विभाग प्रमुख , पूर्व दर्जामंत्री रवि मोहन अग्रवाल द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया ।बालकलाकारों द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर धन सिंह रावत, दीप भगत,गिरीश भगत,रोहित शर्मा ,बिमला रावत,रामेश्वर गोयल, देवकी उपाध्याय,ललित मेहरा,नारायण बिष्ट,चंदन भगत,हर्ष पंत,मोहन नेगी आदि कार्यक्रम मे सम्मिलित हुएl