हल्द्वानी: किसके आदेश पर एनएच मार्ग के समीप लग रहा है मिनी बाजार, मुख्य मार्गो में जाम, ना सीसी कैमरे लगे हैं, नहीं ही अग्निशमन के यंत्र, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना? एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: किसके आदेश पर एनएच मार्ग के समीप लग रहा है मिनी बाजार, मुख्य मार्गो में जाम, ना सीसी कैमरे लगे हैं, नहीं अग्निशमन के यंत्र, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना? एक्सक्लूसिव रिपोर्ट/हल्द्वानी सहित तराई मार्ग पर सप्ताहिक की सब्जी सहित विभिन्न दुकान लगती हैं, किसके आदेश पर यह दुकान लग रही हैं किसी को भी मालूम नहीं है, चौंकाने वली बात यह है कि हल्द्वानी सहित कई स्थानों पर जिनके खेत खाली है वहां दुकान लगाई जा रही है, दुकानदारों से लेकर ₹200 वसूली की जाती है, स्थानीय नागरिक भारी सख्या में सब्जी सहित विभिन्न सामान खरीदने हैं, सैकड़ो की संख्या में दुकान लगी हुई है, ना ही वहां पर सीसी कैमरे लगे हुए हैं, अग्नि यंत्र भी नहीं है, लाखों रुपए की बिक्री होती है वाणिज्य की भी चोरी हो रही है, इसके अलावा आए दिन वहां घटना घट रही है, चोर उचक्के भी सक्रिय हैं, मुख्य मार्गों पर आप सैकड़ो वहां खड़े देखें जा सकते है जिससे आए दिन जाम की भी स्थिति बनी रहती है, सूत्रों का कहना है पुलिस एवं नगर निगम की मिली भगत से कारोबार चल रहा है, जागरूक नागरिकों का कहना है मुख्य मार्ग पर नेता एवंअफसर भी वहां से गुजरते हैं उनको यह जाम एवं अवैध से चल रही मंडी दिखाई नहीं दे रही है, यदि इस बाजार में आग लग जाए, बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा है , हैरत करने वाली बात यह है कि बाहर से आकर दुकान लगाने वालों का वेरिफिकेशन भी नहीं है, वहीं निगम को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं, जो ठेकेदार हैं वह मलमल हो रहे हैं, नागरिकों ने इस पर अंकुश लगने की मांग की है l जागरूक नागरिकों का कहना है निगम स्वयं सप्ताह की बाजार को लगवाएं जिससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी वही जनता की जान माल का भी रक्षा होगी, जागरूक नागरिकों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में सैकड़ो चल रही सप्ताह की बाजार की जांच की मांग की है, किसके इशारे पर यह अवैध बाजार चल रहे हैं l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad