बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के सभी न्यायालय परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी स्वयं रुद्रपुर न्यायालय परिसर में रहे मौजूद !✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बी०डी०एस० तथा डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण न्यायालय परिसर में चलाया सर्चिंग अभियान

न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने के दिए आदेश।”

रुद्रपुर :जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में आज दिनांक 20/02/2026 को जनपद के सभी न्यायालय परिसरों में एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
​इस अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी महोदय ने स्वयं रुद्रपुर न्यायालय परिसर में उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सर्चिंग ऑपरेशन का नेतृत्व किया।


​संयुक्त सर्च ऑपरेशन: चेकिंग अभियान में बी०डी०एस० (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वाड की टीमों ने पूरे न्यायालय परिसर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ली।

​कड़ी निगरानी: न्यायालय परिसर में आने और जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई। एसएसपी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।…

​सतर्कता के निर्देश: एसएसपी अजय गणपति महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad